Bijnor Express

बिजनौर में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लोगो को भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी व विकसित भारत बनाने की शपथ दिलाई

Reported by: आफ़ताब आलम | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

बिजनौर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बिजनौर पहुँचकर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने लोकसभा के केलनपुर ग्राम पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सहभागिता की।

बिजनौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा साल 2047 तक भारत विकसित देश बनेगा। पूरे देश मे भारत विकसित कार्यक्रम गांव-गांव चलाया जा रहा है। सरकार की लाभकारी योजनाओं को जनता तक लेकर जाना है। संसद पर हुआ दुर्भाग्यपूर्ण हमला, संसद की सुरक्षा को लेकर विपक्ष को राजनीती नहीं करनी चाहिए। सांसद पास बनवाते थे लेकिन अब नहीं बना पाएंगे, संसद की सुरक्षा का जिम्मा सचिवालय का है संसद की सुरक्षा बढ़ जाने से पत्रकारों को भी दिक्क़त होगी।

प्रेस वार्ता के बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने लोकसभा के केलनपुर ग्राम पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सहभागिता की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुना तदुपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में लाभार्थियों को अवगत कराया।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

बिजनौर एक्सप्रेस के माध्यम से लाखो लोगो तक अपने व्यापार(Business), व्यक्तिगत छवि,चुनाव व व्यवसायिक उत्पाद(Products) प्रचार प्रसार हेतु संपर्क करें- 9193422330 | 9058837714

और पढ़ें

error: Content is protected !!