बिजनौर में यातायात पुलिस ने छात्र छात्राओं, वाहन चालकों को नियमों का पालन करने हेतु किया जागरुक

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

सडक सुरक्षा पखवाडा अभियान के क्रम में जनपदीय पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा छात्र/छात्राओं, आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया।

दिनांक 19.12.2023 को उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान (दिनांक 15.12.2023 से 31.12.2023 तक) के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद बिजनौर के निर्देशन में यातायात पुलिस बिजनौर द्वारा थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत डिवाइन पब्लिक स्कूल तथा धामपुर में भी छात्र- छात्राओं को यातायात के नियमों के संबंध में जागरुक किया गया

सभी बच्चों को बताया गया कि चार पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, सड़क पर स्टंट ना करने आदि एवं सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए जागरूक किया गया तथा आम जन को जागरुक पंपलेट वितरित किये गये।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago