बिजनौर में सुहागरात हुईं लहूलुहान पति को मार दुल्हन हुईं प्रेमी संग फरार, जाते-जाते पती को कर गयीं कंगाल!

Bijnor: नई नवेली दुल्हन के पास दूल्हे को भेजकर परिवार के लोग थक हार के अपने-अपने कमरे में सो गए, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसे देखकर परिजन ही नहीं बल्कि समूचा गांव हैरान है, दरअसल सुहागरात की रात दुल्हन ने अपने पति पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया, दुल्हन इतने पर ही नहीं रुकी उसने अपने पति को लहूलुहान करके सारे गहने समेट प्रेमी संग फरार हो गई,

आप की जानकारी के लिए बता दे कि यह पूरी घटना बिजनाैर के गांव कुंडा खुर्द की है। मिली जानकारी के अनुसार बिजनौर के रहने वाले एक लड़के की शादी हरिद्वार में रहने वाली एक लड़की के साथ हुई थी, और मंगलवार की रात उनकी सुहागरात थी। घर में खुशी का माहौल था, सभी घरवाले शादी को लेकर बहुत खुश थे।

सुहागरात की रात परिवार वालों ने दुल्हन के कमरे में दूल्हे को भेजा और सब घर वाले अपने अपने कमरे में सो गए। लेकिन इसके कुछ ही समय बाद दुल्हन ने दूल्हे का सिर पर जानलेवा हमला करते हुए अपने पति को लहूलुहान कर दिया,

इस जानलेवा हमले के बाद दूल्हा बेहोश हो गया और इसके बाद दुल्हन सारे गहने लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दूल्हा जब होश में आया, तो उसने पूरी घटना अपने घर वालों को बताई। जिसके बाद सभी पड़ोसी इकट्ठा हुए, साथी साथ पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई।

पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि घटना काे लुटेरी दुल्हन ने अंजाम दिया और पूरी प्लानिंग के साथ दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो चुकी है। इस समय यह घटना बिजनौर के गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है, पुलिस इस घटना पर जांच कर रही है, और लुटेरी दुल्हन को पकड़ने का प्रयास कर रही है,

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago