बिजनौर में कटहल के लिये पेड़ पर चढ़े चौकीदार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत

Reported By : अल्ताफ़ रज़ा | बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 27 जुलाई, 2021

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कटहल तोड़ने के लिए 25 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़े एक चौकीदार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। लोगों ने चौकीदार का शव पेड़ पर लटका देखा तो मामले का पता चला। पुलिस ने क्रेन मंगाकर शव उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मताबिक मामला बिजनौर के नजीबाबाद का है। यहां रहने वाला अशोक गन्ना समिति के कार्यालय में चौकीदार है। गन्ना समिति के परिसर में जो कटहल का पेड़ लगा है। रविवार सुबह वह कटहल तोड़ने के लिए लोहे की रॉड लेकर पेड़ पर चढ़ा था, इस दौरान रॉड वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार से टकरा गई और अशोक की मौके पर ही मौत हो गई।

 नजीबाबाद कोतवाल दिनेश गौड़ का कहना है की कटहल तोड़ते समय करंट लगने से चौकीदार की मौत हो गई। शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस आर्टिकल को शेयर करे व ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए बिजनौर एक्सप्रेस पर बने रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के ऐप से अपने फ़ोन पर पाएं रियल टाईम अलर्ट और सभी खबरें डाऊनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

बिजनौर की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी जुड़ सकते हैं,

©Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago