बिजनौर में दारोगा ने युवक का पैसों से भरा पर्स लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल।

Reported by: विकास आर्य | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नजीबाबाद में ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक यातायात उपनिरीक्षक ने गश्त के दौरान रास्ते में मिले पर्स को उसके स्वामी को लौटा दिया। पर्स में कैश सहित आधार कार्ड और कई जरूरी कागजात थे। पर्स स्वामी ने पुलिस की सराहना करते हुए उपनिरीक्षक का आभार व्यक्त किया।

रविवार को बिजनौर यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक रवि नैन नजीबाबाद के मालगोदाम से वाहन चेकिंग कर हरिद्वार बाईपास स्थित चौराहे पर वाहन चेकिंग के लिए आ रहे थे। तभी उन्हें टैंपू स्टैंड के निकट रास्ते में एक पर्स पड़ा मिला, जो किसी राहगीर का गिर गया था। यातायात उपनिरीक्षक रवि नैन ने उक्त पर्स को उठाया, पर्स में कैश व आईडी, रेल टिकट आदि जरूरी कागजात थे।

यातायात उपनिरीक्षक ने दस्तावेज के आधार पर जानकारी की और उसका फोन नम्बर खोज निकाला। उन्होंने पर्स स्वामी सोनू पुत्र छंगा निवासी गांव ज्वाला चंडी थाना नजीबाबाद को अपने पास बुलाया और उसका पर्स शकुशल लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की।

पर्स स्वामी सोनू ने पुलिस की सराहना की और उपनिरीक्षक रवि नैन का आभार व्यक्त किया। पर्स स्वामी ने बताया कि नगदी के साथ साथ जरूरी दस्तावेज थे, जिसके गुम होने से वह काफी परेशान था।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago