बिजनौर में 8 वर्षीय बच्ची के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है।
दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के दारानगर गंज इलाके का है। जहां 8 वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि 8 वर्षीय बच्ची को आरोपी टॉफी दिलाने के बहाने पास के खेत में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुराचार की घटना को अंजाम दिया। बच्ची ने शोर मचाया तो परिजनों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
वही इस मामले में एसपी बिजनौर का कहना है की तहरीर के आधार पर धारा 376 पोस्को एक्ट में अभियोग पंजिकृत कर कार्यवाही प्रचलित है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।
बाईट:- डॉ धर्मवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक बिजनौर
बिजनौर एक्सप्रेस से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट ।
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…