बिजनौर में पत्नी से नाराज पति ने आत्महत्या की साजिश रच पुलिस और परिजनों को किया गुमराह लेकिन पुलिस ने भी ढूंढ निकाला।

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

बिजनौर के शेरकोट से इस वक्त की बड़ी खबर पानी के पुल पर खड़े होकर वीडियो बनाकर दुनिया से जाने की बात कहने वाले लड़के अफजाल को शेरकोट पुलिस ने मुंबई से किया सकुशल बरामद कर लिया है ये ख़बर फैलते ही परिवार व गांव मे खुशी की लहर दौड़ गई आपको बता दे कि अफजाल के घर 5 दिन से मातम का माहौल बना हुआ था परिवार और गांव वालों की उम्मीदे खत्म हो गई थी लेकिन पुलिस की मेहनत ने बेटा माँ हवाले कर कमाल कर दिया।

दरअसल हमने 2 जनवरी को एक खबर दिखाई थी जिसमे शेरकोट के ग्राम हरेवली का रहने वाले सईद के बेटे अफजाल ने पानी के पुल पर खड़े होकर एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वीडियो बनाकर उसको वायरल किया था उसमे अफजाल बोल रहा है और इस दुनिया से जा रहा हु मेरी मौत का जिम्मेदार मे खुद हु मेरे ऊपर जिसका भी कर्जा है मुझे माफ़ कर देना ऐसा कह रहा ह वीडियो वायरल होते ही परिवार मे मातम छा गया था

वही शेरकोट पुलिस उसी दिन से ही अफजाल की तालाश मे जुट गई थी कुछ लोगो ने तो अफजाल को मरा हुआ ही मान लिया था क्युकी उसने बेराज खड़े होकर वीडियो बनाई थी जिसे देख कर लोगो ने सोच लिया था की अफजाल पानी मे डूब गया है। बाद मे अफजाल ने फोन भी ऑफ कर लिया था वही 5 दिन बाद पुलिस ने अफजाल को मुंबई से बरामद करके परिवार को सौंप दिया ।

▶️ Watch this reel

जब मीडिया ने अफजाल से इस पूरे वायरल वीडियो कांड के बारे मे पूछा तो अफजाल ने बताया की उसका 1 तारीख की रात को किसी बात के ऊपर पत्नी से झगड़ा हो गया था पत्नी को डराने के लिए अफजाल 2 तारिक को बिजनौर पहुंचा और बेराज पर खड़े होकर वीडियो बनाई और उसमे दुनिया से जाने की बात बोली और फिर फोन को ऑफ करके खुद मुंबई पहुंच गया यहा पुरा परिवार व गांव अफजाल के लिए रोता बिलखता रहा ।

वही अफजाल मुंबई मे एक बेकरी मे काम कर रहा था अफजाल ने आज अपना फोन ऑन किया तो अफजाल की लोकशन तुरंत पुलिस के पास पहुंच गई जिसके बाद पुलिस मुंबई पहुंची और अफजाल को सकुशल बरामद कर लिया और अपने साथ शेरकोट ले आई फिलहाल शेरकोट एस सो धीरज सिंह के इस कार्य से पुरा हरेवली गांव उनकी प्रशंसा कर रहा है। उधर अफजाल ने बताया की वो आयंदा ऐसा कदम नही उठाएगा।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago