बिजनौर

बिजनौर में देखने को मिला कुदरत का करिश्मा, वजन से भरे ट्रक के नीचे बाइक सहित घुसे व्यक्ति ज़िंदा बाहर निकाला।

Reported By : तुषार वर्मा | Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : 25 जनवरी, 2022

एंकर:- बिजनौर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक की टक्कर से युवक बाइक सहित ट्रक के नीचे फंस गया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को ट्रक के नीचे से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि युवक के पैर में चोट लगी है। बता दें कि यह हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के बैराज रोड पर मित्तल पेट्रोल पंप के सामने रात हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक के नीचे एक बाइक सवार युवक बाइक सहित घुस गया। देखते ही देखते मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।

एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने उस युवक को जिंदा बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। दरअसल मालती नगर का रहने वाला आदित्य बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से ट्रक के नीचे बाइक सहित जा घुसा।

ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रक को वहीं रोक दिया। सैकड़ों क्विंटल वजन से भरे ट्रक के पहिए के नीचे दबे युवक को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद जिंदा बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है की युवक के पैर में चोट लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago