बिजनौर में शिक्षा विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आयोजन, दिव्यांगों के लिए खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 2023 पर जनपद बिजनौर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए शैक्षिक खेल कूद एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जिला मुख्यालय स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में समेकित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांगजन बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के शैक्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

इस अवसर पर दिव्यांगजन बच्चों द्वारा खेल के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने हुनर दिखाने का काम किया गया। जिसमें स्थान पाने वाले बच्चों को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस मौके पर कहा गया कि कहीं भी दिव्यांगजनों के लिए कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है। केवल हौसला होना चाहिए। इसका नजारा आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर देखने को मिला है। वह कहीं ना कहीं सभी को सीख देता है कि किसी भी डगर पर कोई भी कामयाब हो सकता है

पिछले महीने नबम्बर में भी दिव्यांग बच्चों के लिए एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया था जिसमें 5 ब्लॉक के दिव्यांग व कुछ सामान्य बच्चे शामिल थे। यात्रा का शुभारम्भ बीईओ पीएस राणा ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया गया था

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago