बिजनौर में सूचि मौसम चौधरी ने डीएम की मौजूदगी में मिल्खा सिंह खेल मैदान, एस्ट्रोनॉमी लैब व किचन शेड का लोकार्पण

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

सदर विधायक बिजनौर सूचि मौसम चौधरी और वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत फरीदपुर क़ाज़ी विकास खण्ड मोहम्मदपुर देवमल में नवनिर्मित मिल्खा सिंह खेल मैदान का लोकार्पण किया।

आपको बता दे कि बिजनौर क्षेत्र की युवा खेल प्रतिभाओं के लिए ब्लॉक मौ. देवमल के ग्राम फरीदपुर क़ाज़ी में मिलखा सिंह खेल मैदान का उद्घाटन कर खिलाडियों को खेल सामग्री वितरित की गई तत्पश्चात ग्राम तैमूरपुर दीपा में एस्ट्रोनॉमी लैब एवं मिड डे मील के लिए किचन शेड का लोकार्पण किया गया । इस अवसर पर सूची मौसम चौधरी ने कहा छात्रों- युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए योगी सरकार पूर्णतः समर्पित है।

इसके अलावा ग्राम तैमुरपुर दीपा विकास खंड मोहम्मदपुर देवमल में एस्ट्रोनॉमी लैब एवं मिड डे मील किचन शेड का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के अंत में ऐश्वर्य मौसम चौधरी, सुचि मौसम चौधरी ने जिलाधिकारी के साथ वृक्षारोपण किया और बच्चों को खेल सामग्री वितरित की।

इस अवसर पर साथ में जिलाधिकारी बिजनौर अंकित कुमार अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, परियोजना अधिकारी ज्ञानेश्वर प्रसाद,बी.डि.यो राजवीर सिंह, अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago