Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।
बिजनौर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। परेड निरीक्षण के उपरान्त यूपी-112 वाहनों/ड्रोन कैमरा, फैमिली लाइन व बच्चा पार्क आदि का निरीक्षण कर संंबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आपको बता दे कि एसपी जादौन ने शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पहुंचकर परेड की सलामी ली। वहीं पुलिस कर्मियों की परेड भी कराई। इसके बाद उन्होंने डायल 112 का निरीक्षण कर उपकरण देखे। मेस, आर्मरी, बैरक आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई व्यवस्था देखी और सफाई रखने के निर्देंश दिए।
निरीक्षण के बाद कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। एसपी जादौन ने पुलिसकर्मियों से उन्होंने समस्याएं भी पूछी। यातायात पुलिस को नियमों का पालन कराने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस लाइन के अन्य पटलों को भी देखा पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक व सीओ को भी सुधार आदि के निर्देश दिए। परेड के दौरान प्रतिसार प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।
https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress
https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL
पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…