बिजनौर में पुलिस ने स्कूल के पंखे और बैटरे चोरी करने वालो 2 चोरों को किया गिरफ्तार।

Reported by: मौहम्मद फैज़ान | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश

जनपद बिजनौर में थाना नहटौर पुलिस ने स्कूल में चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया आपको बता दे कि दिनांक 2 दिसम्बर को वादी श्री अर्जुन सिंह प्रधानाध्यपक कम्पोजिट विद्यालय ग्राम मुस्सेपुर थाना नहटौर जनपद बिजनौर ने थाना नहटौर पर तहरीर दी कि दिनांक 30 नबम्बर की रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा विद्यालय के कक्षो के ताले तोडकर चार पंखे एवं एक बैटरी चोरी कर ली।

तहरीर के आधार पर थाना नहटौर पर मु०अ०सं० 465/23 धारा 457/380/427 भादवि पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियोग में अभियुक्तगण 1. मौ० आसिफ उर्फ भूरा पुत्र मौ० शकील 2. दिलशाद उर्फ टकला पुत्र अब्दुल रशीद 3. आमीर खान उर्फ बिलईया 4. जाकिर पुत्रगण फुरकान निवासीगण ग्राम मुस्सेपुर थाना नहटौर जनपद बिजनौर के नाम प्रकाश में आये।

इसी कर्म में 03 दिसम्बर को थाना नहटौर पुलिस द्वारा थाने के मु०अ०सं० 465/23 धारा 457/380/427 भादवि में प्रकाश में आये वांछित अभि०गण 1. मौ0 आसिफ उर्फ भूरा पुत्र मौ० शकील 2. दिलशाद उर्फ टकला पुत्र अब्दुल रशीद उर्फ चव्वा निवासीगण ग्राम मुस्सेपुर थाना नहटौर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी गये 02 छत के पंखे बरामद किये गये तथा मोटरसाईकिल यूपी 20 एवाई 1286 को एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया। शेष अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago