बिजनौर में प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबो के मकान नही बनते तो आखिर बनते किसके हैं ?

Reprted By : इसरार अहमद | बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : 18 अक्टूबर , 2021

जनपद बिजनौर के नेहटोर ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुछ पात्र व्यक्ति निवास करते हैं लेकिन आज तक किसी ने उनका मकान तक नहीं बनवाया। मकान मालिक सरोज देवी ने बताया कि मकान बनवाने के नाम पर सर्वे करने अधिकारी आते तो हैं लेकिन पलट कर बनवाने दोबारा नहीं आते  मेरे ग्राम में प्रधान आते हैं जाते हैं कितने ग्राम प्रधान बदले गए लेकिन अभी तक किसी ने मेरा मकान बनवाकर नहीं दिया मैं अपने टूटे-फूटे मकान में गुजर बसर कर रही हूं मेरे पति बीमार है और प्रधान केवल वोट मांगने ही आते हैं और मकान दिखा कर देख कर कहते हैं कि तुम्हारा मकान अबकी बार बनवा देंगे मैं सरकार की नीतियों को मानते हुए अपने वोट को किसी ना किसी को तो देती हूं फिर भी मुझे भारत के नागरिक होने का लाभ नही मिलता आखिर कब तक में इस  पीड़ा को झेलती रहूंगी अगर सरकार का कोई आला अधिकारी मेरी टूटी फूटी झोपड़ी को देखते हो तो मेरी उनसे प्रार्थना है कि मेरा  मकान बनवाने की कृपा करें मैं उनके बच्चों को दुआएं दूंगी। अब इन पत्रों के देखकर सवाल यह उठता है जब गरीबों के मकान नहीं बनते तो आखिर फिर प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनते किसके हैं

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago