बिजनौर में गुलदार ने बाईक सवार किसान के पैरों पर झपटा मार किया घायल।

जनपद बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र गांव लड्डूवाला गन्ना सेंटर से घर वापस जा रहे 40 वर्षीय बाइक सवार किसान के ऊपर गुलदार ने पैरों पर झपटा मार जख्मी कर घायल कर दिया। इस दौरान जख्मी घायल किसान को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया।

गुलदार के बाइक सवार किसान पर हमलें की सूचना पर किसानों में भय का माहौल बना हुआ है। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के गांव लड्डूवाला निवासी किसान जावेद खान उम्र 40 वर्षीय पुत्र तौहिद गुरुवार की शाम अपनी बाइक से गांव के पास गन्ना सेंटर लड्डूवाला में गया हुआ था। देर शाम वापस अपने घर बाइक से आ रहा था।

अचानक रास्ते में ही चलती बाइक पर झाड़ियां में छुपे गुलदार ने किसान के ऊपर पैरों पर झपटा मार जख्मी कर घायल कर दिया। किसान के शोर-शराबे की आवाज सुनकर गुलदार भागने लगा इस दौरान किसान अपने आप को संभलता फिर से गुलदार ने हमला के करना शुरू कर दिया किसान जावेद खान की चीख-पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े।

ग्रामीणों का शोर सुनकर गुलदार खेतों की तरफ भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से घायल किसान जुनैद खान को सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल किसान जुनैद खान की हालत में सुधार होने पर रिलीव कर दिया गया।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ शुऐब कुरैशी अफजलगढ़

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago