Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।
बिजनौर में हीमपुर क्षेत्र के गांव नाईपुरा निवासी किसान किफायत अपने स्वजनों अशरफ, अरशद, भूरा, मूसा खातून आदि के साथ गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर कब्रिस्तान के निकट खेत में गन्ना छीलने गए थे। राशिद का 8 वर्षीय पुत्र यासिर उनके निकट खेत की मेड़ पर बैठा था। इस बीच कब्रिस्तान से निकल कर गुलदार ने यासिर पर हमला कर दिया और उसे गन्ने के खेत में खींचकर ले गया।
परिजनों के संग खेत पर गए नौ वर्षीय बालक को गुलदार उठा ले गया। बालक की चीख सुनकर दादा, चाचा और अन्य परिवार वाले गुलदार के पीछे दौड़ पड़े और उसके चंगुल से बालक को छुड़ा लिया। इस हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बालक की गर्दन, सिर और कंधे पर गहरे जख्म बन गए हैं। दो दिन पूर्व ही क्षेत्र के गांव जोगी औंधा से वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर मादा गुलदार और उसके दो शावकों को पकड़ा था।
रविवार को क्षेत्र के गांव नाईपुरा में राशिद का परिवार खेत पर गन्ने की छिलाई करने गया। उनके संग राशिद का बेटा यासिर (नौ) भी चल गया। परिवार वाले गन्ना छिलाई करने लगे और यासिर खेत में ही खेलने लगा। इसी दौरान गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और यासिर को गन्ने के खेत में खींच ले गया। यासिर की चीख सुनकर उसके दादा किफायत और चाचा समेत अन्य परिजन गुलदार की ओर दौड़ पड़े। शोर करते हुए गुलदार के पीछे दौड़े तो गुलदार कुछ दूर जाकर बालक को छोड़ कर भाग गया।
गुलदार कघ्हमले में बालक घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि लेकिन गुलदार के हमले में यासिर के गले, सिर और कंधे पर गहरे जख्म हो गए हैं। चिकित्सकों ने अलग अलग जख्मों पर 40 टांके लगाए हैं।घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
बता दें कि गुलदार के हमले का यह पहला मामला नहीं है। इससे करीब दो माह पहले घटनास्थल से लगभग एक किमी दूर थाना क्षेत्र के गांव रेहरा मे गुलदार ने जंगल मे खेलते एक किशोर अलफेज (14) पुत्र शमीम पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना को लेकर वन विभाग की टीम द्वारा घटनास्थल पर पिंजरा लगा दिया गया था। परंतु गुलदार पकड़ में नहीं आया था। माना जा रहा है कि अब नाईपुरा में बालक पर हमला करने वाला वही गुलदार हो सकता है
ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।
https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress
https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…