Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।
जनपद बिजनौर की तहसील क्षेत्र के ग्राम गजरौला शिव में गुलदार ने एक गीदड़ को अपना शिकार बनाया और उसे लेकर पेड़ पर चढ़ गया। खेत की सिंचाई व जुताई को पहुंचे ग्राम गढ़ी बगीची के पूर्व प्रधान के ट्रैक्टर की लाइट पड़ने पर गुलदार वहां से ईख के खेत में भाग गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में घूम रहे गुलदारों को पकडने की मांग की है।
आपको बता दे कि सुबह में करीब साढ़े चार बजे तहसील के ग्राम गजरौला शिव क्षेत्र स्थित खेत में सिंचाई व जुताई के लिए ग्राम गढ़ी बगीची के पूर्व प्रधान अमित आर्य ग्रामीण रामनाथ के ट्यूबवैल के समीप पहुंचे। इस दौरान उनके ट्रैक्टर की लाइट पडने पर समीप के एक पेड़ से गुलदार कूदकर ईख के खेत में घुस गया। टार्च की रोशनी में उन्होंने देखा कि पेड़ पर एक मृत गीदड़ है। उन्होंने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों तथा वन विभाग के दरोगा को दी। ग्रामीणों ने लंबी लकड़ी की मदद से मृत गीदड़ को पेड़ से नीचे उतारा।
ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।
https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress
https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…