बिजनौर में किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी माँगो को लेकर डीसीओ का घेराव किया।

Reprted By : तुषार वर्मा | बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : 09 नवंबर , 2021

बिजनौर के ग्राम चौकपुरी और छोहय्या नंगली के किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी माँगो को लेकर डीसीओ का घेराव कर प्रदर्शन किया।

मांगों को लेकर किसान खूब गरजे। सैकड़ों की संख्या में शाम तक किसानों ने डीसीओ कार्यालय को घेरे रखा।

उन्होंने डीसीओ यशपालसिंह को ज्ञापन देकर कहा कि उक्त ग्राम की किसान पिछले 16 वर्षों से बिलाई चीनी मिल में गन्ने की आपूर्ति करते चले आ रहे हैं। इस बार भी वे उसी चीनी मिल में आपूर्ति करना चाहते हैं जबकि विभाग उनका सेंटर बदलना चाहता है।

किसानों ने मांग की है कि उनका गन्ना बिलाई शुगर मिल में ही आपूर्ति कराया जाए जिससे किसानों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago