बिजनौर में पुलिस ने खेतो पर जाकर किसानों से की पराली ना जलाने की अपील

Bijnor: लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर पुलिस द्वारा पराली जलाने को लेकर जनता को जागरूक करने का अभियान सभी थानों में चलाया जा रहा है। खेतों में किसानों द्वारा पराली को ना जलाया जाए इसको लेकर बिजनौर एसपी के दिशा निर्देश पर सभी थानों की पुलिस द्वारा किसानों को जागरूक करने के लिए खेतों पर जाकर व घरों पर जाकर किसानों को पराली ना जलाने के लिए समझाया जा रहा है। जिससे कि वायु में प्रदूषण ना फैल सके और वातावरण साफ रह सके।

बिजनौर जनपद के सभी 22 थानों में एसपी डॉ धर्मवीर सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों सहित सभी क्षेत्राधिकारीओं द्वारा किसानों को जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत सभी पुलिस के अधिकारी व थाना प्रभारी किसानों के खेत में पहुंचकर किसानों को पराली न जलाने के लिए लगातार जागरूक कर रहे हैं।

इस जागरूकता अभियान के तहत किसानों को समझाया जा रहा है कि खेतों में पराली जलाने से जहां वायु में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। तो वही खेत के जीवाश्म भी खत्म हो रहे हैं। साथ ही पशुओं को मिलने वाला चारा भी पशु को नहीं मिल पा रहा है।

एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि यूपी सरकार की प्राथमिकता है कि वायु में प्रदूषण न फैले इसके लिए किसानों को जागरूक करके पराली न जलाने के लिए किसानों को समझाया जा रहा है।

इसी कड़ी में पुलिसकर्मी द्वारा लगातार किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें पराली से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा रहा है। वहीं पुलिस के इस अभियान को लेकर किसान काफी खुश है और किसानों का कहना है कि पुलिस द्वारा इस अभियान के तहत किसान जागरूक हो रहे हैं और खेतों पर पराली नहीं जला रहे हैं।

बिजनौर से रोहित कुमार की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago