बिजनौर में एएसपी नगर व एएसपी पूर्वी ने पुलिस झण्डा दिवस पर किया ध्वजारोहण।पढ़कर सुनाया पुलिस महानिदेशक का संदेश

बिजनौर जिलेभर में आज पुलिस ने झंडा दिवस मनाया। इस दौरान पुलिस लाइन व थानों में झंडारोहण किया गया। एएसपी नगर ने पुलिस लाइन और एसपी पूर्वी ने एसपी कार्यालय में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के संदेश को सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पढ़कर सुनाया। अफसरों ने पुलिसकर्मियों से निष्पक्षता व लगन से विभाग व लोगों की सेवा करने का विश्वास दिलाया

आपको बता दे कि अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर प्रवीण रंजन द्वारा पुलिस लाइन बिजनौर स्थित क्वार्टर गार्द पर ‘पुलिस झण्डा दिवस’ के अवसर पर ध्वजारोहण कर सलामी दी गयी तथा पुलिस महानिदेशक महोदय, उ0प्र0 के संदेश को सभी पुलिसकर्मियों को पढकर सुनाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल द्वारा अपने कार्यालय पर ‘पुलिस झण्डा दिवस’ के अवसर पर ध्वजारोहण कर सलामी दी गयी तथा पुलिस महानिदेशक महोदय, उ0प्र0 के संदेश को सभी पुलिसकर्मियों को पढकर सुनाया गया।

एएसपी नगर डॉक्टर प्रवीण रंजन ने बताया कि 23 नवम्बर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंड़ित जवाहर लाल नेहरु ने पुलिस कार्य के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रर्दशन के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस झंडा प्रदान किया गया था। उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य है, जिसे सबसे पहले पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। उन्हान बताया की यूपी पुलिस के इतिहास में 23 नवम्बर का दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन को पुलिस झंडा दिवस के रूप में मनाती है। पुलिस झंडा दिवस यानि प्रति वर्ष 23 नवंबर को पुलिस मुख्यालय व कार्यालयों पर पुलिस ध्वज फहराया जाता है। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारी पुलिस ध्वज का प्रतीक (स्टीकर) वर्दी की बांई जेब के ऊपर लगाया जाते है

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

https://youtube.com/@bijnorexpress

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आकिफ़ अंसारी बिजनौर

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago