बिजनौर में सूदखोरो से परेशान छात्र ने दी अपनी जान। पिता ने 3 पर लगाया आरोप

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

बिजनौर में कर्ज से परेशान युवक ने की आत्महत्या। पिता ने थाने में तहरीर देखकर तीन लोगों पर लगाया आरोप। आपको बता दे कि थाना स्योहारा क्षेत्र के ग्राम पित्थापुर निवासी दिनेश कुमार पुत्र गयासन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका पुत्र सौरभ जो कि पृथ्वीराज महाविद्यालय सरकड़ा में बी ए सेकंड ईयर का छात्र था । उसने सूद खोरो से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

दिनेश कुमार का कहना है कि उसने कर्ज उतारने के लिए ग्राम मसूर सराय निवासी इकरामुद्दीन हम उसके पुत्र को कर्ज उतारने का दबाव बना रहे थे और उसे धमका रहे थे
इतना ही नहीं उसके पुत्र ने पवन पुत्र हरकेश से भी कुछ कर्ज ले रखा था जिसके बदले मे उसने उसकी बाइक 6 महा पूर्व छीन ली थी। जिससे उसका पुत्र बहुत परेशान था और उसने इसी परेशानी से त्रस्त होकर बीती रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता इसरार अहमद

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago