अफ़ज़लगढ़ कोतवाल योगेन्द्र सिंह व सहायक कमांडेंट राम किशन ने पुलिस टीम व आरएएफ के जवानों के साथ क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च।

Reported by: शुऐब क़ुरैशी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

जनपद बिजनौर के अफजलगढ़‌ क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत एवं आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से कोतवाल चौधरी योगेन्द्र सिंह व सहायक कमांडेंट आरएएफ राम किशन ने पुलिस टीम व आरएएफ बल के जवानों के साथ नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला।

कोतवाली प्रांगण से शुरू हुआ फ्लैग मार्च नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए कोतवाली प्रांगण में जाकर सम्पन्न हुआ। शांति व्यवस्था को पूरी तरह से कायम रखने आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने के लिए शनिवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर कोतवाल चौधरी योगेन्द्र सिंह,सहायक कमांडेंट आरएएफ राम किशन,इंस्पेक्टर आरएएफ सुनील कुशवाहा,कस्बा इंचार्ज गोपाल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम व आरएएफ बलों के जवानों को साथ लेकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला।

फ्लैग मार्च कोतवाली अफजलगढ़ प्रांगण से शुरू होकर मौहल्ला बेगम सराय,नायक सराय,गौहर अली खां,होली चौक,पीएनबी चौराहे, कालागढ़ मार्ग,जसपुर तिराहे से होते हुए कोतवाली प्रांगण में जाकर सम्पन्न हुआ। पैदल मार्च का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव से पहले आमजन को एक संदेश जारी करना था कि समाज में परस्पर सद्भाव बनाए रखें। और अफवाहों पर ध्यान न दें। असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने को चेतावनी दी गई।

कोतवाल चौधरी योगेन्द्र सिंह ने कहा कि माहौल खराब करने वालों को किसी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। कहा शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नगरवासियों से पुलिस प्रशासन को सहयोग करने का आह्वान किया तथा आगामी लोकसभा चुनाव में अगर कोई भी प्रत्याशी चुनाव आचार संहिता के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

मार्च में इंस्पेक्टर आरएएफ सुनील कुशवाहा के आलावा कस्बा इंचार्ज गोपाल कुमार,एसआई संदीप कुमार, एसआई सोहन सिंह पुंडीर,कांस्टेबल विकास बाबू,कांस्टेबल सचिन चौधरी,नितिन कुमार,अमित कुमार तथा सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago