JEE_NEET_Exam कराने पर अड़ी केंद्र सरकार, भुगतने पड़ सकतें हैं गम्भीर परीणाम विपक्ष,

▪️JEE-NEET परीक्षा को लेकर नहीं थम रहा विवाद, IIT दिल्ली के डायरेक्टर बोले- परीक्षा में और देरी के होंगे गंभीर परिणाम

▪️वहीं दूसरी और सरकार ने एक बार और साफ कर दिया है कि इम्तिहान होंगे

देश में JEE-NEET परीक्षा आयोजित करने को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। एक ओर जहां विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार के परीक्षा कराने के फैसले को लेकर सवाल उठा रही हैं, वहीं परीक्षा आयोजित करने वाली नैशनल टेस्टिंग एजेंसी का कहना है कि अब परीक्षा को और अधिक नहीं टाला जा सकता हैं,

अब यह विवाद यहां तक पहुंच गया है कि इसे लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बैठक करने का फैसला लेना पड़ा,

वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट परीक्षा कराने की अनुमति दे चुका है, हालांकि विपक्ष का अभी भी कहना है कि परीक्षा कराने से 28 लाख छात्रों के कोरोना की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाएगा,

इस बीच दिल्ली आईआईटी के डायरेक्टर वी रामगोपाल राव ने कहा है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) और राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) की परीक्षाओं में और देरी का ना केवल अकादमिक कैलेंडर पर बल्कि प्रतिभाशाली छात्रों के करियर पर भी गंभीर असर पड़ेगा,

JEE और NEET परीक्षा के बढ़ते विरोध के बीच सरकार ने एक बार और साफ कर दिया है कि इम्तिहान होंगे. शिक्षा मंत्री का कहना है कि छात्रों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए हैं. छात्रों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा, बहुत से अभिभावकों और छात्रों ने ईमेल कर परीक्षा कराने की मांग की है.

वहीं दूसरी और JEE, NEET परीक्षा टालने के लिए परीक्षार्थियों के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ताओं पर निर्मम लाठी चार्ज किया,👇

(Report by Fazeela Hasan)

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago