बिजनौर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर रामगंगा नदी के घाट पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी।

Reported by: शुऐब क़ुरैशी | Edited by : Bijnor Express | न्यूज डेस्क, बिजनौर।

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले भूतपुरी रामगंगा नदी में मुख्य घाट पर उमड़े हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। इसके अलावा रामगंगा घाट झाड़पुर भागीजोत, कालागढ़ रामगंगा बैराज घाट आदि घाटो पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गंगा स्नान किया।

सुबह सवेरे से ही श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करना शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं का जनसैलाब भूतपुरी रामगंगा घाट में आस्था की डुबकी लगाकर अपने-अपने घरों को वापस लौट गए। इस दौरान भूतपूरी रामगंगा पुल पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। श्रद्धालुओं ने गंगा के पावन जल में डुबकी लगाकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद बिजनौर द्वारा थाना अफजलगढ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भूतपुरी में रामगंगा किनारे लगे कार्तिक पूर्णिमा मेले का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं समस्त तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

सुरक्षा की दृष्टि से सीओ भरत कुमार सोनकर, अफजलगढ़़ क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह,एसआई सोहन सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।
https://youtube.com/@bijnorexpress
https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago