जंगल में आग लगने के बाद बिजनौर के कालागढ़ वन क्षेत्र में हाई अलर्ट

▪️शरारती तत्व जंगल में ना घुसे वन रेंज में हर 500 मीटर के दायरे में एक कर्मचारी तैनात।

Bijnor: गर्मी का मौसम आते ही जंगल में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है जिससे जीव जंतुओं को भारी नुकसान होता है इसी को लेकर कालागढ़ वन रेंज में हर 500 मीटर के दायरे में वन विभाग के कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी गई है ताकि जंगल को आग की चपेट में आने से बचाया जा सके और जीव जंतुओं की मौत ना हो सके।

दरअसल आपको बता दें गर्मी का सीजन शुरू होते ही जंगल में आग लगने का सिलसिला आम हो जाता है जिससे वन विभाग के कर्मचारियों की अटकलें तेज हो जाती हैं जंगल में अधिकांश शरारती तत्व आग लगा देते हैं जिसमें लाखों की तादाद में जमीन में रहने वाले जीव जंतुओं की मौत हो जाती है इससे पर्यावरण का भी काफी नुकसान होता है वही पेड़ पौधों को भी काफी नुकसान पहुंचता है

इसी को लेकर इस बार कालागढ़ वन रेंज के रेंजर राकेश कुमार भट्ट ने नई तकनीकी अपनाई है हर 500 मीटर के दायरे में रेंजर राकेश कुमार भट्ट ने अपना एक कर्मचारी तैनात कर दिया है ताकि शरारती तत्व जंगल में ना घुसे और उनके द्वारा आग ना लगाई जा सके हालांकि अब तक वन रेंजर की है तकनीक काफी सफल रही है कालागढ़ का जंगल पूरी तरह से हरा भरा है और आग लगने के नुकसान से भी बचा हुआ है कालागढ़ वन रेंज के रेंजर राकेश कुमार भट्ट ने बताया कि हम रेंज में आग लगने से बचाने के लिए हर सफल प्रयास कर रहे हैं

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago