नजीबाबाद की समाजसेविका डॉ राखी अग्रवाल को हरीश रावत मंच ने किया सम्मानित

▪️उत्तराखंड द्वारा चलाये जा रहे “बेटी है तो परिवार है” अभियान के अंतर्गत हरीश रावत विचार मंच उत्तराखंड के अध्यक्ष गुल मौहम्मद जी ने नजीबाबाद पहुचकर , डॉक्टर राखी आनंद अग्रवाल जी को शॉल व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया

Bijnor: नजीबाबाद हरीश रावत विचार मंच उत्तराखंड द्वारा चलाये जा रहे “बेटी है तो परिवार है” अभियान के अंतर्गत पूजा हॉस्पिटल व सखी वेलफेयर सोसायटी की संचालिका डॉक्टर राखी आनंद अग्रवाल को शॉल व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंच के अध्यक्ष ने डॉक्टर राखी अग्रवाल को इस अभियान की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

शुक्रवार को हरीश रावत विचार मंच उत्तराखंड के अध्यक्ष गुल मौहम्मद नजीबाबाद पहुचे। जहा उन्होंने मंच द्वारा चलाये जा रहे बेटी है तो परिवार है अभियान के अंतर्गत पूजा हॉस्पिटल व सखी वेलफेयर सोसायटी की संचालिका डॉक्टर राखी अग्रवाल को सोसायटी चलाकर बेटियों के लिए किए जा रहे बेहतर कार्यो की प्रशंसा करते हुए शॉल व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

अध्यक्ष गुल मौहम्मद ने डॉक्टर राखी अग्रवाल को मंच द्वारा चलाये जा रहे अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि समाज मे जो बेटिया अपनी प्रतिभा से समाज में मुकाम हासिल कर सेवा में लगी है, मंच उनको चयनित कर उन्हें सम्मानित कर रहा है। ताकि समाज को अपनी बेटियों पर नाज हो सके और उनको आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिल सके।

वही भूर्ण हत्या जैसी घटनाएं नही हो और समाज के लोग बेटे और बेटियों ने भेद नही करे। डॉक्टर राखी अग्रवाल ने कहा कि बेटी है तो परिवार है जब बेटी ही सुरक्षित नही रहेगी तो परिवार कैसे सुरक्षित होगा। इसलिए अभिभावकों को शुरू से ही बेटे में महिलाओ के प्रति सम्मान का संस्कार पैदा करना चाहिए। डॉक्टर राखी अग्रवाल ने मंच द्वारा चलाये जा रहे अभियान की सराहना की।

Report by sahi Arafat

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago