बिजनौर में जाम की बोतल के लिए लगाई जान की बाजी

▪️बिजनौर में पानी में बह रही शराब पाने के लिए लोगो ने नहर में लगाई छलांग।

पूर्वी गंगा नहर नहटौर शाखा में बहते पानी के साथ दारू की बोतल झूमती दिखाई दीं जिन्हें निकलने के लिए क्षेत्र के लोगों ने अपनी जान की परवाह किये बिना नहर में छलांग लगा दी जिसमें कुछ युवकों को पानी से बोतले निकालते हुए देखा जा सकता है

आप को बता दें कि जनपद बिजनौर स्थित हल्दौर क्षेत्र का गांव नवादा तुल्लाका व गांव कड़ा बाजीद पुर में बहते पानी के साथ शराब की बोतल दिखाई दीं जिन्हें निकलने के लिए क्षेत्र के लोगों ने अपनी जान की परवाह किये बिना नहर में छलांग लगा दी।

कोतवाली रोड बरुकी नहर के पुल पर दारू से भरा एक ट्रक पलट जाने से उसमें भरी शराब नहर में बहने लगी, जिसको स्थानीय लोग निकालने की फिराक में लग गए ।

ऐसा ही नज़ारा हल्दौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिजनौर नूरपुर मार्ग स्थित नवादा तुल्लाका नहर के पुल पर तथा हल्दौर गंज मार्ग पर स्थित नहर की पुलिया पर देखने को मिला जहां क्षेत्र के लोग अपनी जान की परवाह किये बिना फ़्री की शराब निकालने के चक्कर में अपनी जान को जोखिम में डालकर 10 से 12 फिट गहरे पानी के भीतर जाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने में खतरों से खेलते दिखाई दिए ।

बिजनौर में पानी में बह रही शराब पाने के लिए लोगो ने नहर में लगाई छलांग।

हल्दौर से हमारे संवाददाता नौरोज़ हैदर की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago