Categories: हल्दौर

पशुओं का चारा काटते समय, इंजन की चपेट में आने से इस्लामुद्दीन की हुई दर्दनाक मौत

▪️किसान की इंजन के पट्टे में चादर फंसी झटके से सर के बल इंजन से जा टकराया

बिजनौर के हल्दौर में किसान के साथ हुआ दर्दनाक हादसा पशुओं के लिए चारा काटते समय हुआ बड़ा हादसा इंजन के पट्टे में चादर फंसने के कारण मौके पर हुई मौत,

गांव दारानगर गंज में एक व्यक्ति की हादसे में समय मौत हो गई जब वह गेहू के खेत मे पानी लगाते हुए इंजन के पटे की चपेट में आ गया । हादसे की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया परिवार । मृतक के घर वालो का रो रो कर बुरा हाल है

आप को बता दें कि जनपद बिजनौर के विकासक्षेत्र हल्दौर के गाँव दारानगर गंज निवासी इस्लामुद्दीन पुत्र उस्मान 50 वर्ष की उस समय दर्दनाक मौत हो गई जब वह अपने घर के पास ही अपने गेहूं के खेत में पानी दे रहा था,

इस्लामुद्दीन ने ठंड के चलते एक चादर ओढ़ रखी थी, इंजन के पास से होकर निकलते समय इस्लामुद्दीन की चादर इंजन के पटे में आ गई चादर पटे में लिपटने से इस्लामुद्दीन झटके के साथ सर के बल इंजन से जा टकराया सर में अधिक चोट लगने से इस्लामुद्दीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

हादसा सुबह 11:00 बजे का बताया जा रहा है। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मचा गया । इस्लामुद्दीन की दर्दनाक मौत से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं…👇

https://youtube.com/@bijnorexpress

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता नौरोज़ हैदर हल्दौर

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago