बिजनौर में शादी में डीजे पर डांस के दौरान दो पक्षों में विवाद के दौरान चली गोली दूल्हे के दोस्त को लगी

बिजनौर के थाना हल्दौर क्षेत्र में शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ और फायरिंग की गई। तमंचे से चली गोली दूल्हे के दोस्त बजरंग दल के नगर संयोजक को जा लगी। गोली चलते ही बरातियों में अफरातफरी मच गई।

गोली लगने से घायल हुए नगर संयोजक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

गांव सल्लाहपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी त्रिलोकपुर निवासी संजीव कुमार उर्फ बबलू के बेटे ऋषभ के साथ एक तय की। गांव बाटपुरा के जंगल में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रविवार की शाम गांव त्रिलोकपुर से बरात बैंक्वेट हॉल पहुंची। दूल्हा का दोस्त बिजनौर निवासी बजरंग दल का नगर संयोजक राघव खेड़ा (19) पुत्र अमित खेड़ा अपने साथी यस्मित के साथ बरात में शामिल होने पहुंचा।

आरोप है कि बरात में शामिल दो पक्षों के बीच डीजे पर डांस के दौरान विवाद हो गया और जमकर कुर्सियां चलीं। बाद में एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी।

आरोपी तमंचाधारी युवक ने मौके से भागने के प्रयास किया। कुछ लोगों ने युवक को मौके पर ही पकड़कर उससे तमंचा छीनने का प्रयास किया।

छीना-झपटी के दौरान उसमें से निकली गोली पास ही खड़े राघव खेड़ा को लगी, जिसमें वह घायल हो गया। बरात में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। शादी की रस्म भी रुक गई।

लोगों ने घायल को उपचार के लिए बिजनौर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया और शादी की रस्म संपन्न कराई। ग्रामीणों के अनुसार सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा घायल युवक के दोस्त यस्मित से पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि बरात में पानी पीने को लेकर दो लड़कों के गुटों में झगड़ा हो गया।

इसमें एक गुट के आशु ने तमंचे से फायर किया जोकि राघव को लग गया। दोनों गुटों की पहचान की जा रही है। जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ चीफ एडिटर विकास आर्य हल्दौर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago