Categories: हल्दौर

शराबियों ने डीजे वाले से की मारपीट डी०जे० स्वामी व संचालक ने पुलिस चौकी में घुसकर बचाई अपनी जान

बारात की चढ़त के समय को लेकर डी०जे० संचालक , स्वामी तथा बारातियों में हुई मारपीट में डी०जे० स्वामी व संचालक सहित दो लोग घायल हो गए । चढ़त के दौरान हुए विवाद के कारण करीब एक घंटे तक शादी की रस्म रुकी रही। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस व कुछ संभ्रांत लोगों ने मामला शांत किया और शादी की रस्म शुरू कराई।

आप को बता दें की हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा में हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव लदुपुरा से बरात आई थी। जिसमें चढ़त कार्यकम के दौरान बारात में आये कुछ शराबी युवकों का डी०जे० स्वामी से चढ़त के समय को लेकर विवाद हो गया।

विरोध करने पर शराबी युवकों ने चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर खुर्द निवासी डी०जे० वाहन चालक सोनू कुमार , डी०जे० स्वामी रत्न सिंह सैनी, मनोज कुमार, नरेंद्र सिंह व विकास कुमार को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया साथ ही उनके टाटा 407 वाहन के शीशे भी तोड़ दिए।

पीड़ितों ने किसी प्रकार वहां से भाग कर निकट ही पुलिस चौकी पहुंच कर अपनी जान बचाई । विवाद होते देख बरातियों में भगदड़ मच गई । भगदड़ के दौरान निकट ही अमृत सरोवर पार्क से खेलकर लौट रही गांव की ही आँचल पुत्री शेर सिंह को कुछ शराबी युवकों ने उठाकर दूर फेंक दिया जिससे वह भी चोटिल हो गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत किया तथा कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस अम्हेड़ा चौकी ले गई। मौके पर मौजूद संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के बाद शादी की रस्म शुरू कराई गई । चौकी प्रभारी अम्हेड़ा पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ हल्दौर से संवाददाता नौरोज़ हैदर की रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago