Categories: हल्दौर

शुगर मिल ने नहीं दिया गन्ने का बक़ाया पैसा किसानों में रोष, दो दिन में नही दिया बकाया तो नही देंगे गन्ना

▪️हल्दौर में गन्ने का बक़ाया भुगतान न होने पर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने बजाज शुगर मिल पर दिया धरना।

बिजनौर के हल्दौर में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के कार्यकर्ता किसानों के पिछले वर्ष के बक़ाया भुगतान तथा इस वर्ष का भुगतान नहीं किये जाने पर बिलाई चीनी मिल के गेट पर अनिश्चित काल धरनें पर बैठ गए

आप को बता दें की बिजनौर जनपद के हल्दौर क्षेत्र स्थित बजाज शुगर मिल द्वारा किसानों का बीते वर्ष तथा चालू पेराई सत्र का भुगतान न किये जाने से क्षेत्र के किसान अत्यधिक परेशान हैं जिसे लेकर किसानो में भारी रोष व्यप्त है ।

किसानों की इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह बिलाई स्थित बजाज शुगर मिल गेट पर धरने पर बैठ गए। जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह का कहना है कि यह धरना किसानों की समस्याओं का समाधान न होने तक चलेगा जब तक बिलाई चीनी मिल पिछले वर्ष तथा चालू पेराई सत्र का पेमेंट एक साथ नहीं कर देती है तब तक यह धरना प्रदर्शन चलता रहेगा

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आर पार की लड़ाई होगी किसानों के उत्पीड़न को रोकने के लिए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता भी अपना समर्थन देते हुए चीनी मिल के गेट पर धरने पर बैठ गए हैं तथा सभी किसानों को आश्वासन दिया है कि जब तक किसानों का सारा पेमेंट एक साथ नहीं हो जाता तब तक आंदोलन चलता रहेगा

चढूनी संगठन के युवा जिला अध्यक्ष अतुल कुमार का कहना है कि अगर चीनी मिल ने किसानों का पेमेंट 5 तारीख को नही किया तो चीनी मिल की तौल बंद कर दी जाएगी और तब तक चालू नहीं होगी जब तक किसानों का पेमेंट नहीं होगा संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है की किसानों का उत्पीड़न किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं…👇

https://youtube.com/@bijnorexpress

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता नौरोज़ हैदर हल्दौर

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago