हज 2024 की घोषणा, 20 दिसंबर तक भरे जाएंगे फॉर्म। जाने 70 साल से ज़्यादा उम्र वालो व अकेले जाने वाली महिला के गाइडलाइंस।

Reported by: शुऐब क़ुरैशी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

प्रदेश सरकार ने हज यात्रियों के लिए बड़ी घोषणा की है। वर्ष 2024 के लिए वार्षिक हज यात्रा की घोषणा कर दी गई है। हज के लिए जाने वाले इच्छुक व्यक्ति 20 दिसंबर तक हज फॉर्म भर सकते हैं। जमीयत उलेमा ए हिंद के कोषाध्यक्ष और प्रवक्ता हाजी शीराज रहमान और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य काजी शादाब ने बताया कि अगले साल होने वाला हज भी वर्ष 2023 की गाइड लाइन के अनुसार ही होगा।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यालय मंत्रालय की ओर से जारी आदेशों के आधार पर हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीईओ लियाकत अली के अनुसार इस बार भी 70 साल से अधिक उम्र वाले आवेदकों को तरजीह दी जाएगी। उधर, जमीयत प्रवक्ता शीराज रहमान ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार की पहल पर इस बार भी इच्छुक महिलाएं अकेले हज यात्रा पर जा सकती हैं। हालांकि उनके लिए उम्र की बंदिश होगी।

हाजी शीराज रहमान ने बताया कि अकेले हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं की उम्र 45 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। उधर सोमवार से ही हज फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई, जो 20 दिसंबर तक चलेगी। सभी फॉर्म ऑनलाइन ही भरे जाएंगे। हज फॉर्म भरने वाले लोगों के लिए यह भी जरूरी है कि उनके पास जो अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट है उसकी वैधता 31 जनवरी 2025 तक होनी चाहिए।

हज पर जाने वाले इच्छुक लोगों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए इस बार हज कमेटी आफ इंडिया ने एडवांस टेक्नोलॉजी भी अपनाई है। उसने ‘हज सुविधा’ के नाम से एडवांस मोबाइल एप्लीकेशन भी लॉन्च की है। यह सुविधा सभी एंड्राइड मोबाइल में उपलब्ध होगी। हज कमेटी से जुड़े लोगों के अनुसार हज 2024 के लिए विस्तृत गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

4 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago