Reported by: मौ फैज़ान | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।
नहटौर। गांव बढ़ियोवाला में एक मजदूर की 5 वर्षीय पुत्री को गुलदार उठाकर जंगल की ओर ले गया।शोर शराबा करने पर गुलदार उसे जंगल में छोड़कर भाग गया।घायल अवस्था में उसे धामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उपचार की दौरान बालिका की मौत हो गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार क्षेत्र के गांव बढ़ियोवाला निवासी यशवीर चौहान के यहां बिहार प्रदेश का मजदूर महेंद्र अपने बच्चों के साथ रहकर नौकरी करता है।बताया जाता है कि महेंद्र आज सायं अपनी 6 वर्षीय पुत्री नैना के साथ गांव के पास से ही जा रहा था।
बताया जाता है कि जब वह मंदिर के पास पहुंचा तो गुलदार अचानक आया और नैना को उठाकर जंगल की ओर ले गया। ग्रामीणो ने शोर शराबा करते हुए गुलदार का पीछा किया। गुलदार बालिका को जंगल में छोड़कर भाग गया।घायल अवस्था में बालिका को धामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां उपचार के दौरान बालिका की मौत हो गई। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है। घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है और उन्होंने गुलदार को पकड़े जाने के लिए पिजरे लगाने की मांग की है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को पिंजरा लगवाने का आश्वासन दिया।
ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।
https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress
https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…