मुजफ्फरनगर पुलिस ने धूमधाम के साथ मनाया डिक्की का जन्मदिन हैप्पी बर्थडे टू यू डिक्की

जनपद मुजफ्फरनगर पुलिसकर्मियों को अपने घर की कमी महसूस न हो इसलिए जनपद में सभी थानों/कार्यालयों/पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों का जन्मदिवस मनाया जाता है, SSP श्री अभिषेक यादव महोदय द्वारा इसे प्रारंभ किया गया था,

03 वर्ष पूर्ण कर चुकी डिक्की का जन्मदिवस भी आज धूम-धाम से मनाया गया। डिक्की जनपद की डॉग स्वार्ड में तैनात है तथा मुजफ्फरनगर पुलिस परिवार की सदस्य है। इस दौरान उनके हैंडलर श्री सुनील, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

डिक्की- स्निफर डॉग है जिसे विस्फोटक खोजने की दक्षता प्राप्त है। डिक्की को ITBP पंचकुला द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है, प्रशिक्षण प्राप्त होने के उपरान्त डिक्की अगस्त 2019 में जनपद मुजफ्फरनगर आयी थी

तब से वर्तमान तक डिक्की निरंतर रुप से मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, बाजारों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विस्फोटक खोजने हेतु चलाये गये अभियानों का हिस्सा रही है।

वर्ष 2020 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड ट्रंप के भारत आगमन पर डिक्की उनकी सुरक्षा में भी तैनात थी



*मीडिया सेल*
*मुजफ्फरनगर पुलिस*

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago