मेरठ से दिल्ली यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, दिल्ली-मेरठ ट्रैक पर जल्द दौड़ेगी रैपिड रेल

दिल्ली से मेरठ रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) की निर्धारित समय पर ट्रेन चलाने की पूरी तैयारी है. रैपिड का पहला कोच ट्रायल के लिए दुहाई पहुंच चुका है. साहिबाबाद से दुहाई तक ट्रेन का ट्रायल इस साल मई से शुरू हो जाएगा. वहीं, अगले साल से ट्रेन से सफर शुरू हो जाएगा. दुहाई डिपो में एक किमी लंबे ट्रायल ट्रैक और 12 रनिंग ट्रैक बिछाने का काम 90 फीसदी पूरा हो चुका है.

इसे भारत की पहली रीजनल ट्रेन कहा जा रहा है जो 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी. इसे मिनी सेमी बुलेट ट्रेन भी बोल सकते हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि जब ये ट्रेन शुरू हो जाएगी तो महज 50 से 55 मिनट में आप दिल्ली पहुंच जाएंगे.

सुविधाओं की बात करें तो आपको रैपिड रेल के कोच में एडजेस्टेबल चेयर, वाईफाई की सुविधा, ट्रेन में मोबाइल USB चार्जर, बड़ी बड़ी खिड़कियां, इंटेग्रेटेड ऐसी सिस्टम, ऑटोमेटिक डोर कंट्रोल सिस्टम, समान रखने की जगह, ड्राइवर से बातचीत के लिए सिस्टम, डायनेमिक रुट मैप, इंफोटेंटमेंट सिस्टम जैसी तमाम सुविधाएं देखने को मिलेंगी.

रैपिड रेल कि खासियत

रैपिड रेल में मरीजों, महिलाओं और दिव्यांगों का ख़ास ख्याल रखा गया है. अगर किसी मरीज को मेरठ से दिल्ली रेफेर किया जाता है तो इसके लिए कोच के आखिरी डिब्बे में स्ट्रेचर का इंतेज़ाम किया गया है ताकि कम कीमत में मरीज़ को दिल्ली पहुंचाया जा सके. इसके साथ महिलाओं के लिए अलग कोच की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा दिव्यांगों के लिए अलग सीट्स तैयार की गई है

दिल्ली से मेरठ तक होंगे 24 स्टेशन
दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए मेरठ तक के रैपिड रेल कॉरिडोर पर कुल 24 स्टेशन होंगे। इसमें सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मुरादनगर डिपो, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, दौराली मेट्रो, मेरठ नॉर्थ और मोदीपुरम स्टेशन शामिल हैं।

1. दिल्ली से मेरठ का सफर में कितना टाइम लगेगा?
आरआरटीएस कॉरिडोर का काम पूरा होने का बाद दिल्ली से मेरठ महज 60 मिनट के भीतर पहुंचा जा सकेगा।

2. एक घंटे में एक तरफ से कितने लोग सफर कर सकेंगे?
इस ट्रेन में प्रति घंटा एक तरफ से 60 हजार से 80 हजार लोग सफर कर सकेंगे।

3. एक ट्रेन में अधिकतम कितने लोग आ-जा सकेंगे?
इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन में एक बार में करीब 1800 लोग सवार हो सकेंगे।

4. एक ट्रेन में कितने कोच होंगे?
एक ट्रेन में 6 कोच होंगे। ट्रेन के कोच की संख्या बढ़ाकर 9 तक की जा सकेगी।

5. एक ट्रेन में कितने लोगों के बैठने की सुविधा होगी?
एक ट्रेन में 400 लोगों के बैठने की सुविधा उपलब्ध होगी।
ट्रेन का टिकट कैसे लिया जा सकेगा?

6. इस कॉरिडोर पर यात्रा के लिए एनसीआरटीसी स्मार्ट कार्ड या मेट्रो और किसी अन्य अथॉरिटी की तरफ से जारी ट्रैवल कार्ड का भी यूज कर सकेंगे। इसके अलावा डिजिटल और पेपर क्यूआर कोड वाले टिकट भी जारी किए जाएंगे। साथ ही यात्री एनसीआरटीसी के मोबाइल ऐप से डिजिटल क्यूआर टिकट और कार्ड आदि भी रिचार्ज करा सकेंगे

8 मार्च 2019 को पीएम मोदी ने रखी थी आधारशिला
पीएम नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च 2019 को इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। इस प्रोजेक्ट पर 30,274 करोड़ रुपये खर्च आने की उम्मीद है। यूपी सरकार इसके लिए 6048 करोड़, दिल्ली सरकार 1180 करोड़ और केंद्र सरकार 5872 करोड़ रुपये देगी।

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago