बिजनौर वासियो के लिए बड़ी खुशखबरी, एक साल बाद चली बिजनौरा पैसेंजर ट्रैन

Bijnor: नजीबाबाद पिछले कोरोना काल से बन्द पड़ी नजीबाबाद से गजरौला के बीच एक वर्ष बाद पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। रेलवे ने ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए मेल किराया निर्धारित किया है।


बता दे कि कोरोना संक्रमण शुरू होते ही पिछले वर्ष मार्च में लॉकडाउन लगने के साथ ट्रेनों का संचालन रोका गया था। नजीबाबाद से गजरौला के बीच छोटे स्टेशनों से जुड़ी बिजनौरा ट्रेन के नाम से मशहूर ट्रेन का संचालन रेलवे ने एक वर्ष बाद फिर से शुरू किया है।

स्पेशल मेल 04334 नजीबाबाद से प्रातः 8:05 बजे रोजाना रवाना होगी। फजलपुर स्टेशन पर प्रातः 8:11 बजे, मौअज्जमपुर नारायण स्टेशन पर 8:21 बजे, किरतपुर में 8:40 बजे, बिजनौर स्टेशन पर 9:15 बजे, हल्दौर स्टेशन पर 9:48 बजे, चांदपुर स्याऊ स्टेशन पर 10:38 बजे, मंडी धनौरा पर 11:32 बजे पहुंचकर दिन में 12:20 बजे गजरौला रेवले स्टेशन पहुंचेगी।

सीएमआई आरके सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेन नजीबाबाद से गजरौला के बीच पूर्व की भांति सभी छोटे स्टेशनों पर रूकेगी। वापसी में गजरौला स्पेशल मेल 04333 गजरौला से दिन में 2:45 बजे

नजीबाबाद के लिए रवाना होगी। मंडी धनौरा दोपहर 3:11 बजे, चांदपुर स्याऊ 3:58 बजे, हल्दौर सायं 4:40 बजे, बिजनौर स्टेशन शाम 5:28 बजे, किरतपुर 5:58 बजे, मौअज्ज्मपुर नारायण स्टेशन 6:32 बजे, फजलपुर स्टेशन पर 6:42 बजे पहुंचकर शाम सात बजे नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

बिजनौर एक्सप्रेस की ख़ास रिपोर्ट

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago