Bijnor: प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट

🔹बिजनौर पुलिस के खुलासे के बाद रिस्ते फिर हुए तार-तार,

बिजनौर में 31 मार्च को एक युवक का शव साइफन नहर में पड़ा हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। नहर में शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वही आज इस घटना का खुलासा करते हुए स्वाट टीम और पुलिस ने मृतक की प्रेमिका सहित उसके पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,

दरअसल बिजनौर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में गौसपुर रोड पर साइफन नहर में 31 मार्च को शेरकोट थाना क्षेत्र निवासी अमित का शव नहर में पड़ा हुआ मिला था। नहर में शव पड़े मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी जिसके बाद घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था

और बिजनौर पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना की जांच में स्वाट टीम व सर्विलेंस टीम को लगाया था। इसी कड़ी में आज स्वाट टीम और थाना कोतवाली देहात पुलिस ने हत्या का खुलासा करते मृतक अमित की प्रेमिका अफसाना और उसके पति मेहताब को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

इस घटना में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि अमित के अवैध संबंध अफसाना के साथ थे। अफसाना के पति मेहताब को अवैध संबंधों का पता चलने पर मेहताब ने अपनी पत्नी अफसाना के साथ मिलकर अमित को होली के दिनो घर बुलाकर उसे शराब पिलाकर नहर में फेंक दिया था जिस कारण नहर में पड़े रहने के दौरान अमित की सांस घटने से मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने प्रेमिका व उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

प्रेमिका ने अपने शौहर के साथ मिलकर प्रेमी की बेहरमी से कर दी हत्या.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर से तुषार वर्मा वह कोत देहात से रोहित कुमार की ये खास रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago