इमाम काउंसिल ऑफ इंडिया के जनरल सैकेट्री मुफ्ती उवैस शिबली ने की इमामो का मासिक वेतन बढ़ाए जाने की अपील

नजीबाबाद, इमाम काउंसिल ऑफ इंडिया के जनरल सैकेट्री मुफ्ती उवैस शिबली नेबढ़ती मंहगाई को देखते हुए मस्जिद कमेटियों से इमामो का मासिक वेतन बढ़ाए जाने की अपील की है। प्रैस को जारी बयान में सय्यदो वाली मस्जिद के इमाम मुफ्ती उवैस ने कहा कि बढ़ती मंहगाई के दौर में इमामों के सामने कम वेतन को लेकर संकट गहराया हुआ है। आम आदमी को इस मंहगाई में घर चलाना मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मंहगाई के इस दौर में मजदूरो की मजदूरी बढ़ी है बसो एंव रेल में किराया वुद्वि हुई है, दुकानदारो ने सामान की कीमते बढ़ा दी है यहां तक कि डाक्टर वकील इंजीनियर आदि ने भी अपनी फीस बढ़ा दी है। लेकिन कौम अपने इमामो के वेतन पर ध्यान नहीं दे रही है। जबकि इमाम पांच वक्त पांबदी से मस्जिद में आकर नमाज पढ़ाता है। मस्जिद कमेटियो के पास फंड होने के बावजूद इमामो और मौअज्जो़ के वेतन में कोई इजाफा नहीं किया जा रहा है जो अफसोस की बात है।

उन्होंने आगे कहा कि कम वेतन में इमाम और मौअज्ज़म को अपने घर चलाने और बच्चों की शिक्षा के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुफ्ती उवैस ने मस्जिद कमेटियों से इमामो का वेतन बढ़ाने के सम्बंध में गंभीरता से विचार करने की अपील की है।

नजीबाबाद से हमारे संवाददाता डॉक्टर वासीम बारी की रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago