महाराष्ट्र के सह्यादारी टाइगर रिजर्व में बंगाल मॉनिटर छिपकली से गैंगरेप, चार गिरफ्तार, मोहम्मद मेहराज ने कहा अब समझ आया, बुर्का क्यों हैं जरूरी

महाराष्ट्र वन विभाग ने शुरू में आरोपियों को शिकार के आरोप में पकड़ा था, क्योंकि वे जंगल में घूमते सीसीटीवी में कैद हो गए थे। जैसे ही अधिकारियों ने आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की, उन्हें बंगाल मॉनिटर छिपकली के साथ बलात्कार का वीडियो मिला।

सह्याद्री टाइगर रिजर्व में ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली’ से गैंगरेप करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक वन अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी है. अधिकारी ने बताया कि रिजर्व के तहत आने वाले चंदोली राष्ट्रीय उद्यान में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिये आरोपियों के खिलाफ 31 मार्च को प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद यह मामला सामने आया. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. उनकी यह हरकत एक आरोपी के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड थी. अधिकारियों ने आरोपी के मोबाइल फोन की जब जांच की तो उन्हें घटना के बारे में पता चला.

News 24 की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों को उनके मोबाइल फोन पर खरगोश, साही और हिरण की तस्वीरें भी मिलीं। सांगली वन अभ्यारण्य में तैनात वन अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया था जिसमें वे जंगल के अंदर घूमते देखे जा सकते हैं। जब सीसीटीवी ने उन्हें जंगल के अंदर दिखाया, तो गोथाने के गाभा इलाके में वन रक्षक मौके पर पहुंचे, लेकिन उनमें से केवल एक को पकड़ने में कामयाब रहे, जबकि बाकी भाग गए। पकड़े गए व्यक्ति के पास से फोन में बंगाल की मॉनिटर छिपकली से रेप का वीडियो मिला।

वारदात को उसी फोन से रिकॉर्ड किया गया, जिसमें चार आरोपियों में से एक को बलात्कार करते हुए दिखाया गया था। जांच के बाद, अन्य तीन आरोपियों को बाद में रत्नागिरी जिले के हटिव गांव से पकड़ा गया। इनके पास से वन अधिकारियों ने दो पिस्टल और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी कोंकण से कोल्हापुर के चंदोली गांव में शिकार करने आया था।

अधिकारियों ने अब इस मामले को कानून विशेषज्ञों के साथ उठाने का फैसला किया है ताकि उनके खिलाफ एक जानवर के बलात्कार के आरोप में उनके खिलाफ दायर किए जाने वाले प्रासंगिक आरोपों पर चर्चा की जा सके। अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी

बंगाल मॉनिटर छिपकली वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक आरक्षित प्रजाति है। आरोपियों को दोषी पाए जाने पर सात साल के कारावास की सजा दी जा सकती है। वहीं, सोशल मीडिया पर खबर आते ही गुस्से से लाल लोग पूछ रहे हैं कि हवस ने छिपकली को भी नहीं छोड़ा।

हैरान कर देने वाली इस घटना के बाद लोग तरह-तरह से अपना पक्ष रख रहे हैं, वहीं इसमें सबसे दिलचस्प यह है कि मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने इसे बुर्के से जोड़ दिया है, मुस्लिम युवाओं का कहना है कि भारत जैसे देश जहाँ प्रत्येक घंटे में बलात्कार होते हो ऐसे देश में इन हैवानों से बचने के लिए बुर्का बहुत जरूरी है,

वहीं फेसबुक पर अपने व्यंग्यात्मक कटाक्ष के लिए प्रचलित मोहम्मद मेहराज ने, व्यंग्य करते हुए लिखा है कि, काफ़ीरो अब तो समझ जाओ, बुर्का क्यों जरूरी हैं।

बिजनौर की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago