बिजनौर में मूक बधिर युवती के साथ गैंग रेप, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा अन्य दो आरोपी की तलाश में पुलिस जारी

बिजनौर में एक मूक बधिर युवती के साथ दूसरे एक मूक बधिर युवक और उसके अन्य दो साथियों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों को मेडिकल जाँच के लिए अस्पताल भेज दिया है साथ ही पुलिस फरार अन्य युवको की तलाश में जुटी हुई है।

दरअसल बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के एक गांव के परिवार की गूंगी बहरी युवती अपने खेत से कल जानवरों के लिए चारा लेकर घर की ओर जा रही थी। इस दौरान तीन युवको ने युवती को इकली देख उसे उठाकर भूसे के खेत में ले गये और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। पीछे से आ रहा पीडिता का भाई शोर सुनकर घटना स्थल पर पहुंचा। और उसने शोर मचा दिया। तभी कोठरी से निकलकर गांव के मूक बदिर युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया जबकि उसके दो अन्य साथी भाग निकले।

कोठरी के अन्दर रोती बहन के साथ हुई वारदात की जानकारी भाई ने पिता को दी जिसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की मांग की। उधर पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और पीड़िता को मेडीकल के लिए भेज दिया गया है साथ ही पुलिस ने नामजद मूक बदिर युवक को हिरासत में ले लिया है जबकि फरार अन्य दो युवकों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago