बिजनौर में बाइक सवार दोस्तो को बस ने रौंदा। रिहान की हुई मौत बच्चो के सर से उठा पिता का साया शादाब हुआ घायल।

Reported by: आफ़ताब आलम | Edited by : Bijnor Express | हीमपुर दीपा | उत्तर प्रदेश।

बिजनौर के थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र एक भयानक सड़क हादसा में अनियंत्रित रोडवेज बस ने सामने से आ रहे बाइक सवारों को उड़ा दिया और ड्राइवर मौके से फरार हो गया।दरअसल पूरा मामला थाना हीमपुर दीपा के गांव तिगरी का है जहां चांदपुर की ओर से आ रही एक अनियंत्रित रोडवेज बस और बिजनौर की ओर से आ रही बाइक मे भीषण टक्कर हो गई।

बताया गया है कि बिजनौर की ओर से जा आ रहे बाइक सवार दो दोस्त रिहान व शादाब की आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई । टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और रिहान की मौके पर ही मौत हो गई वही शादाब बुरी तरह घायल हो गया जिसे सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने रिहान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया। इमरान परिजन शोक में डूबे हुए है मृतक रिहान के परिवार में तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं रिहान गांव बेगावाला में एक सैलून की दुकान चलाता था।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago