बिजनौर में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई जुमे की नमाज़ अफसर लेते रहे फीडबैक, ड्रोन से हुई निगरानी

संभल में मस्जिद सर्वे को लेकर हुए विवाद के बाद बिजनौर पुलिस अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को जिले भर की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

नजीबाबाद किरतपुर नगीना नहटौर धामपुर शेरकोट अफजलगढ़ चांदपुर क्षेत्र की सभी मस्जिदों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से भी निगरानी की गई।

शहर की चाहशीरी की जामा मस्जिद के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर एसपी सिटी संजीव वाजपेई, एसडीएम सदर अवनीश कुमार और सीओ सिटी संग्राम सिंह पुलिस बल के साथ तैनात रहे। वहीं, नगीना में एसपी ग्रामीण राम अर्ज सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखे।

एसपी अभिषेक ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए कहा, “जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

संभल में हाल ही में मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए विवाद के बाद प्रदेश भर में पुलिस सतर्क है। जुमे की नमाज को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरती गई। मस्जिदों के बाहर तैनात पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी।

जिले की सभी प्रमुख मस्जिदों के बाहर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। पुलिस ने नमाजियों से भी शांति बनाए रखने की अपील की।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की व्यवस्था को सराहा और सहयोग किया। जिले भर में एसपी ग्रामीण, एसपी सिटी, एसडीएम और सीओ सहित सभी प्रमुख अधिकारी सुरक्षा व्यवस्थाओं पर निगरानी रखते दिखे।

पुलिस और प्रशासन की इस सतर्कता के चलते जुमे की नमाज बिना किसी विवाद के शांतिपूर्वक संपन्न हुई। शहरवासियों ने पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था की प्रशंसा की। प्रशासन की इस मुस्तैदी ने जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आकिफ अंसारी बिजनौर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago