बिजनौर के मंडावली में अपने ही रचे हत्याकांड में फंसे चार हत्यारे

Bijnor: मंडावली थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व बिजनौर में सड़क किनारे एक बुजर्ग का गोली लग शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने आज हत्या का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने चारों अभियुक्तों के पास से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस और दो बाइके बरामद की है और चारों अभियुक्तों को जेल भेजने की कवायद में जुट गई है

आपको बता दें बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र के गांव राजपुर नवादा के पास अमर सिंह नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद एसपी ने दो टीमों का गठन किया था।

एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के बेटे व आरोपियों की मिलीभगत से 307 की घटना को अंजाम देकर किसी और पर आरोप लगाने की नियत से इन्होंने गोली चलाई जिससे गोली गलत जगह लग गई और अमर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

चारों अभियुक्तों ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया था। हत्या का मुख्य आरोपी चरण ने पूछताछ में बताया कि मृतक अमर सिंह एससी समाज से है जिसके बाद घटना को अंजाम देने के बाद मृतक को सरकार द्वारा मिलने वाली रकम भी आधी बांट ली जाती। फिलहाल किसी और पर आरोप लगाने की नियत से चलाई गई गोली ऐसी जगह लगी कि अमर सिंह की मौत हो गई जिसमें चारों अभियुक्त फस गए।

अपने ही किए कांड में फंसे चारों अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल लिया है फिलहाल चारों अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र में अपने ही रचे हत्याकांड में फंसे चार हत्यारे.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

https://youtu.be/1N-xUZuRIn0

बिजनौर से तुषार वर्मा वह मंडावली से अब्दुल रहमान अल्वी की यह खास रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago