Bijnor- मंडावली में हिरण का शिकार कर रहें चार लोगों को 40 किलो मीट के साथ किया मौके पर गिरफ्तार

शिकारियों के पास से 40 किलो मीट, बंदूक, एक तमंचा, बरामद।थाना मंडावली के जटपूरा इलाके का मामला।

नजीबाबाद:  हिरण का शिकार कर ला रहे चार शिकारियों को मंडावली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक आरोपी फरार हो गया। दो बाईक  पर सवार चार आरोपियों के कब्जे से 40 किलो हिरण का मांस, एक देशी बंदूक, एक तमंचा दो चाकू आदि बरामद किए।
   मंडावली पुलिस ने गश्त के दौरान गुलालवाली के जंगल की ओर से हिरण का शिकार कर ला रहे  दो बाइक पर सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया। मंडावली थाने के थानाध्यक्ष सन्दीप त्यागी ने उक्त प्रकरण की जानकारी में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम साबिर उर्फ कल्लू पुत्र इशाक निवासी जटपुरा बोंडा, जोगराज पुत्र रेवती निवासी टांडा रतन, इस्तकार पुत्र इसरार निवासी जटपुरा बोंडा तथा मुस्तकीम पुत्र मुन्ने निवासी जटपुरा खास बताए गए हैं। जबकि महावीर पुत्र हेतराम निवासी जटपुरा खास फरार हो गया।

मंडावली पुलिस ने शिकारियों के पास से 40 किलो हिरण का मांस, शिकार में इस्तेमाल की गई एक देशी बंदूक 12 बोर, एक तमंचा 12 बोर, दो चाकू बरामद किए। पुलिस ने चारों शिकार के आरोपियों का सम्बन्धित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया।

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago