बिजनौर में रखी हुई हैं पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की 73 किलो चांदी, बिजनौर प्रशासन को हे वारिस इंतजार

▪️बिजनौर में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की 73 किलो चांदी का वारिस कौन।

▪️बिजनौरवासियों ने इंदिरा गांधी को चांदी से तौला था।

बिजनौर में पिछले 50 सालों से पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी की 73 किलो चांदी की अमानत संभाल कर रखी हुई है। कोषागार के तत्कालीन अधिकारियों द्वारा इस चांदी के सम्बंध में प्रदेश सरकार से भी राय मांगी गई लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं आया था। नाही इस अमानत के लिए अभीतक किसी ने दावा किया है। इस तरह इंदिरा गांधी की अमानत आज भी बिजनौर कोषागार में रखी हुई है।

आप को बता दें कि बिजनौर के कालागढ़ में एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध बनाया जाना था जिसका निर्माण चल रहा था और इसका धन्यवाद देने के लिए बिजनौर के लोगों ने सन 1972 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कालागढ़ में बन रहे बांध कार्य के निर्माण के दौरान आमंत्रित किया था। कार्यक्रम के दौरान सभा में लोगों ने इंदिरा गांधी को चांदी से तोला था जिसका वजन 72 किलो के आस पास था।

कार्यक्रम के खत्म होने के बाद वापस जाते समय इंदिरा गांधी इस भेंट को अपने साथ नहीं ले गई थी। तत्कालीन प्रशासन ने इस चांदी को बिजनौर के जिला कोषागार में रखवा दिया और तब से लेकर आज तक इंदिरा गांधी की अमानत यंहा रखी हुई है। वर्तमान में जिले के वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज कुमार सिंह का कहना है कि यह चांदी तभी वापस की जा सकती है जब पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के परिवार का कोई सदस्य इस पर दावा करे

बिजनौर में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की रखी 73 किलो चांदी का वारिस कौन। बिजनौरवासियों ने इंदिरा गांधी को चांदी से तौला था। आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी देख सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago