उत्तराखंड के पहाड़ों पर हो रहीं बारिश से बिजनौर के कई गांवों में मंडराया बाढ़ का खतरा

उत्तराखंड के पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से निचले मैदानी इलाकों में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे खादर क्षेत्रों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं।

बिजनौर के मंडावर इलाके के गांव कोहरपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों को चिंता सता रही है। प्रशासन द्वारा बाढ़ के पानी को गांव में तबाही मचाने से रोकने के लिए लाखों रुपए के स्टडस लगाए गए थे

लेकिन गंगा का पानी लगातार कटान करते हुए गांव की ओर बढ़ रहा है और स्टड्स डूबने की कगार पर हैं। जिसको लेकर गंगा किनारे बसे ग्रामीणों के घरों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है और ग्रामीणों को चिंता सता रही है।

🔸बारिश के कारण यूपी उत्तराखंड मार्ग हुआ बंद, रोड़ पर गाड़ियों की लगी लम्बी-लम्बी लाईनें,

मंडावली: लगातार बारिश की वजह से कोटा वाली नदी का जलस्तर बढ़ गया है जिसकी वजह से उत्तराखंड जाने वालें सभी वाहनों को मंडावली थाना क्षेत्र में रोक दिया गया है

जिसके चलते रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गयीं हैं यात्री और पुलिस नदी का जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे हैं,

आप को बता दें कि यूपी उत्तराखंड के बॉर्डर पर पड़ने वाली कोटा वाली नदी का जलस्तर उत्तराखंड में बारिश होने से बढ़ जाता हैं जिसके कारण उत्तराखंड जाने वाले सभी वाहनों को रोकना पड़ता है,

बारिश के कारण यूपी उत्तराखंड मार्ग हुआ बंद, रोड़ पर गाड़ियों की लगी लम्बी-लम्बी लाईनें.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर से तुषार वर्मा और मंडावली से अब्दुल रहमान अल्वी की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago