बिजनौर निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्यों की कश्मीर में दम घुटने से हुई दर्दनाक मौत

न्यूज डेस्क, बिजनौर | Edited by : बिजनौर एक्सप्रेस | कश्मीर | Updated 08 Feb 2023

बिजनौर निवासी 5 लोगों की कश्मीर में दर्दनाक मौत हो गई है एक परिवार में 5 सदस्यों की मौत से मचा हड़कंप मच गया पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हुई मौत। कश्मीर के कुपवाड़ा में रह रहा था मृतक परिवार। बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार।

पुलिस ने बताया कि माजिद अंसारी (35) और उनके परिवार के चार सदस्यों को कुपवाड़ा जिले के क्रालपोरा में उनके पड़ोसियों ने किराए के आवास में बेहोश पाया तथा उसके बाद पड़ोसियों ने स्थानीय चिकित्सक से मदद मांगी।

उन्होंने कहा कि जांच में पांचों को मृत घोषित कर दिया गया। आशंका जाई जा रही है कि दम घुटने से सभी की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि दम घुटना मौतों का संभावित कारण है, जबकि पुलिस ने पूछताछ की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि चिकित्सकीय जांच में संभावना जताई गई है कि इन पांचों सदस्यों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। इस परिवार की मौत ठंड से बचाव के लिए जलाई गई अंगीठी से निकले धुएं से दम घुटने के कारण हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिवार के पांच सदस्यों की पहचान माजिद अंसारी (35), उनकी पत्नी सोहाना खातून (30) और उनके तीन बच्चों फैजान (4), अबू जर (3) और एक नवजात शिशु के रूप में हुई है। यह परिवार कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश के बिजनौर के मंडावली सैदु से करालपोरा में काम के सिलसिले में आया था।

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express के नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं

https://youtube.com/@bijnorexpress

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद की रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago