बिजनौर में पहला लव जिहाद का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में पुलिस ने पहला लव जिहाद का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सोनू उर्फ अफ़ज़ाल अपने किसी दोस्त की शादी में आया था मौका देख आरोपी युवक गांव से युवती को बहला फुसलाकर ले गया ।

शनिवार को थाना कोतवाली शहर में एक शिकायतकर्ता द्वारा तहरीर दी गई कि वह अनुसूचित जाति से है तथा कई वर्षो से चण्डीगढ़ में पुताई का कार्य कर रहा है । दिनॉक 04 दिसम्बर को वह शादी में अपने गाँव आया था उसी शादी में 07 दिसम्बर को शादी में सोनू भी एक रिश्तेदार के साथ आया ।

शहर कोतवाली के गांव निवासी सोनू भी चंड़ीगढ़ में रहकर कारपेंटर का काम करता है। जिस जगह युवती का परिवार चंडीगढ़ में रहता है, ठीक सामने अफजाल उर्फ सोनू भी रहता था। अफजाल ने युवती को खुद का नाम सोनू बताते हुए जान पहचान बढ़ा ली। धीरे-धीरे बातचीत प्रेम प्रसंग में बदल गई।

शादी में सभी लोग व्यस्त थे मौका देख सोनू उसकी पुत्री उम्र करीब 19 वर्ष को बहला फुसलाकर शादी करने तथा धर्म परिवर्तन करने के उद्देश्य से भगा कर ले गया। युवती ने पुलिस को बताया कि वह उसे सोनू के नाम से जानती थी। उसके साथ जाने के बाद सोनू ने अपना असली नाम अफजाल बताया। जो कि मुस्लिम है।

तहरीर के आधार पर थाना को0शहर पर मु0अ0सं0 825/20 धारा 366 भादवि0 व धारा 3 (2) 5 अनुसूचित जाति जनजाति अधि0 तथा धारा 3/5 (1) उत्तर प्रदेश विधि विरूद्व धर्म संपरिवर्तन अध्यादेश 2020 पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सोलंकी ने ने करवाई करते हुए शनिवार को आरोपी अफजाल उर्फ सोनू पुत्र भूरे निवासी ग्राम शामीबाला थाना मण्डावली को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है ।

बिजनौर कोतवाली देहात से हमारे संवाददाता रोहित कुमार की रिपोर्ट ।

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago