बिजनौर के नाज़ होटल में आग लगने से दुकानदारों में मची अफरा-तफरी

बिजनौर रोडवेज बस स्टैण्ड के समीप एक होटल में अचानक शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से सिलेंडर में आग लगने से आसपास के दुकानदारों में मची अफरा-तफरी। दुकानदार अपनी दुकान छोड़कर रोड पर पहूंच गये।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड ने बामुश्किल आग पर पाया काबू।आग बुझने पर आस पास के दुकानदारों ने राहत की सांस ली।

आप को बताते चलें कि बिजनौर रोडवेज बस स्टैण्ड के पास न्यू नाज होटल में आज दोपहर खाना बनाते समय बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी सिलेंडर के पाइप पर गिरने से सिलेंडर में आग लग गई।

सिलेंडर में आग लगने की सूचना पर आस पास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक होटल में रखा हजारो रूपये का सामान जलकर राख हो गया। यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता। तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

जिससे आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाने से राहत की सांस ली आसपास के दुकानदारों का कोई जान माल का नुकसान नहीं हो पाया।

बिजनौर से रोहित कुमार की रिपोर्टर

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago