बिजनौर में कोरोना के डर से महिला के अंतिम संस्कार में नहीं पहूंचे क़रीबी, एसपी की मदद से हुआ अंतिम संस्कार,

🔹मजबूर बेटे का सहारा बने बिजनौर पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह करवा अंतिम संस्कार,

बिजनौर पुलिस ने करवाया अंतिम संस्कार पुलिस के इस कार्य की जनपदभर में हो रहीं हैं सराहना, धामपुर में महिला की मौत के बाद बेटे द्वारा रिस्तेदारो, पड़ोसियों सभी को अपनी माँ की मौत की सूचना दी लेकिन कोरोना के डर की वजह से कंधा देने के लिए कोई नही पहुँचा,

दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर के धामपुर कस्बे की स्टेट बैंक कॉलोनी का है कालोनी में रहने वाले विकास कुमार शर्मा जी की माता श्रीमती शीला शर्मा पत्नी स्वर्गीय भगवत स्वरूप शर्मा का आज देहांत हो गया था,

लेकिन कोरोना के भय और लॉक डाउन के चलते न कोई रिश्तेदार ना कोई सगा सम्बन्धी कंधा देने के लिए उनके घर पर पहुँचा जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह को मिली तो उन्होंने पुलिस को अंतिम संसार कराने के आदेश दिए पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुवे मृतक महिला के शव का अंतिम संस्कार करवाया

25 अप्रैल रविवार बिजनौर में कल 425 और कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2859 हो गई हैं, सीएमओ डॉ विजय कुमार यादव ने इसकी पुष्टि की है वहीं बिजनौर में अभी तक 72 लोगों की कोरोना संक्रमण से चुकी है,

बिजनौर पुलिस की मदद से हुआ अंतिम संस्कार.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

धामपुर से दिनेश कुमार प्रजापति की ये खास रिपोर्ट,

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago