Bijnor Express

बिजनौर दौरे पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किसानों ने कि जोरदार विरोध दिखाएं काले झंडे

🔹इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष का धामपुर वह नहटौर में हुआ जोरदार स्वागत,

बिजनौर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को किसानों के आक्रोश को देखते हुए, अपना रूट बदलना पड़ा, भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच हुईं तीखी नोक झोंक, इससे पहलें

बिजनौर झालू नगर व आसपास के क्षेत्रों के किसानों का आक्रोश को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपना रूट बदल दिया जिसके चलते स्वागत के लिए मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई,

आप को बता दें कि सोमवार की दोपहर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह धामपुर सभा को संबोधित करने के बाद नहटौर और झालू होकर बिजनौर पहुंचना था मंत्री जी के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे,

इसके बावजूद किसान अपना आक्रोश जताने के लिए मार्ग पर कई जगह एकत्र हो गए। बाइक रैली पर भाजपा कार्यकर्ता जैसे ही ग्राम जलालपुर पहुंचे तो वहां मौजूद किसानों ने उन्हें रोक लिया।

जिसके चलते दोनों तरफ से तीखी नोकझोंक हो गई। बाद में किसानों ने बाइकों पर सवार भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा दिया। जिसका पता चलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नहटौर और झालू रूट बदलकर बिजनौर पहुंचना उचित समझा। जिसके चलते भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए उत्साह से भरे भाजपा कार्यकर्ता मन उदास लेकर लौट गए। वही सुरक्षा की दृष्टि से हलदौर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार, झालू चौकी प्रभारी राकेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन के लोग काले झंडे लेकर खड़े रहे। बाद में उन्हें भी वापस लौटना पड़ा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को किसानों के आक्रोश को देखते हुए, अपना रूट बदलना पड़ा, भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच हुईं तीखी नोक झोंक,,

https://youtu.be/UzK8rxc-qiA

बिजनौर से हमारे सवांददाता आकिफ अंसारी की रिपोर्ट

©Bijnor Express

बिजनौर एक्सप्रेस के माध्यम से लाखो लोगो तक अपने व्यापार(Business), व्यक्तिगत छवि,चुनाव व व्यवसायिक उत्पाद(Products) प्रचार प्रसार हेतु संपर्क करें- 9193422330 | 9058837714

और पढ़ें

error: Content is protected !!